Fraud From Retired Elderly : शादी का झांसा देकर बुजुर्ग को लगाया 80 लाख का चुना, फरार महिला की तलाश शुरू

Polkhol News

Fraud From Retired Elderly : देहरादून में एक रिटायर्ड बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामले आ रहा है। जहां पटेल नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक से रिटायर बुजुर्गों को महिला ने शादी का झांसा देकर और प्लॉट खरीदने और मकान बनवाने के नाम पर 80 लाख का चूना लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Fraud From Retired Elderly

Fraud From Retired Elderly : शादी की तैयारियों के बीच भागी

बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सितंबर 2021 में वह बैंक से रिटायर हो गए थे और रिटायर होने से पहले उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने जीवन बिताने के लिए शादी करने का मन बनाया और उन्होंने एक विज्ञापन देकर महिला से संपर्क किया। 43 साल की महिला ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। दोनों की मोबाइल पर बात होने के बाद में नजदीकियां बढ़ने लगी और दिसंबर 2021 में आईएसबीटी के पास एक मॉल में दोनों की मुलाकात हुई।

मुलाकात में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है जिसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया। महिला ने 1 दिन प्लॉट खरीदने के लिए पीड़ित से 20 लाख रुपए मांगे और दो-चार दिनों में पैसे वापस करने की बात कही। विश्वास करते हैं खुशीराम ने महिला को रुपए देना शुरू कर दिया और 2021 से मई 2022 तक खुशीराम ने महिला की खातों में 70 लाख रुपए जमा कर दिए ऐसे ऐसे महिला ने खुशीराम को शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपए और लिए जिसके बाद खुशीराम ने महिला को 80 लाख रुपए दे दिए।

Fraud From Retired Elderly

जिसके बाद खुशीराम ने शादी करने के लिए मंदिर में सभी तैयारियों कर ली और महिला को फोन किया लेकिन महिला ने जवाब नहीं दिया और देर शाम फोन बंद कर दिया। उधर थाना पटेल नगर प्रभारी सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रीति रावत और निशा पुंडीर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

 

Fraud From Retired Elderly

 

ये भी पढ़ेंकुमाऊं कमिश्नर ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की अद्यतन फ़ोटो न होने पर जताई नाराजगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Eid Ul Fitr : शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज, मुफ्ती ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sat Apr 22 , 2023
Polkhol NewsEid Ul Fitr : देश के साथ उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर मनाया जा रहा है। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुफ्ती ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।   Eid […]
Eid Ul Fitr

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links