Young Man Raped Student In Dun : आत्महत्या की धमकी देकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Polkhol News

Young Man Raped Student In Dun: देहरादून से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक पर छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Young Man Raped Student In Dun

इतना ही नहीं आरोपी युवक ने छात्रा का नंबर अपने दोस्त को भी दिया जिसके बाद उसने भी छात्रा के साथ छेड़खानी की। वहीं पुलिस ने अब पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Young Man Raped Student In Dun : 

 

आरोपी के दोस्त ने भी की छेड़खानी : 

जानकारी के मुताबिक कर्णप्रयाग चमोली निवासी छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह अपने भाई के साथ देहरादून में एक किराए के मकान में रह रही है और यही से पढ़ाई कर रही है। पीड़िता पढ़ाई के लिए अक्सर लाइब्रेरी जाती थी जहां उसके पीछे महेश नाम का एक लड़का पड़ा हुआ था और उस लड़के ने छात्रा का मोबाइल नंबर कहीं से लेकर उसे परेशान करने लगा। पीड़िता ने कहा कि 8 जुलाई को आरोपी महेश उसे लाइब्रेरी में जरूरी बात करने के लिए कमरे में चलने के लिए का लेकिन जब छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Young Man Raped Student In Dun

Young Man Raped Student In Dun : पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उस युवक ने किसी को बात बताने के लिए उसे जान से मारने की भी धमकी दी और उसके बाद आरोपी ने उसका नंबर दूसरे लड़के को दे दिया जिसके बाद वह युवक भी छात्रा के साथ छेड़ाखानी करने लगा। वहीं थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है।

Young Man Raped Student In Dun : 

Young Man Raped Student In Dun

ये भी पढ़ें :  हरिद्वार हाईवे पर 20 जुलाई से वाहनों की नो एंट्री, नया रूट प्लान हुआ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Firing In Surankote Locality : सुरनकोट इलाके में सेना शिविर के अंदर फायरिंग, 4 जवान हुए घायल

Fri Jul 15 , 2022
Polkhol NewsFiring In Surankote Locality : शुक्रवार सुबह श्रीनगर के सुरनकोट इलाके में सेना के एक शिविर के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में सेना के 4 जवान घायल बताए जा रहे है। उधर पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथ्यों का पता लगाने के लिए […]
Firing In Surankote Locality

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links