11 Died At Namami Gange Site : नमामी गंगे साइट में मजदूरों की मौत का मामला, सीएम ने मामले की जांच के दिए आदेश

Polkhol News

11 Died At Namami Gange Site : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। हादसे की जांच एडीएम प्रशासन अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है।

सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, सीएम धामी चमोली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर टिहरी से वापस लौट गया। अब सीएम एम्स में झुलसे हुए लोगों को देखने जा रहे हैं।

11 Died At Namami Gange Site :

11 Died At Namami Gange Site

11 Died At Namami Gange Site : पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

11 Died At Namami Gange Site : 

11 Died At Namami Gange Site

ये भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने चारधाम श्रद्धालुओं को दी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तरीखों का ऐलान

Sat Mar 16 , 2024
Polkhol NewsLok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तरीखों का ऐलान करेगा, चुनाव की तारीखों के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, सात से आठ चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं | Lok Sabha Election 2024 : देशभर में […]
Lok Sabha Election 2024

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links