Tunnel Construction In Rudraprayag : रूद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी टनल का काम हुआ शुरू, चारधाम यात्रियों को ​भी मिलेगा फायदा

Polkhol News

Tunnel Construction In Rudraprayag : केदारनाथ हाईवे से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने के लिए रुद्रप्रयाग में 900 मीटर सुरंग का काम शुरू हो गया है, वर्षो से इस टनल के निर्माण की मांग की जा रही थी, दरअसल चारधाम यात्रा के समय रुद्रप्रयाग बाजार में भारी जाम की समस्या रहती है जो कि आज वक्त के साथ बढ़ती जा रही है,

Tunnel Construction In Rudraprayag

इससे निजात पाने के लिए केदारनाथ जाने वाले लोगों के लिए प्रथम चरण में जवाड़ी बाईपास का निर्माण किया गया, लेकिन रुद्रप्रयाग बाजार के जाम से फिर भी मुक्ति नही मिली, ऐसे में अब लंबे इंतजार के बाद द्वितीय चरण में केदारनाथ हाईवे से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने के लिए 900 मीटर लंबी टनल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय मे चारधाम यात्रा के समय रुद्रप्रयाग बाजार की जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : हाईटेंशन लाइन गिरने से हाथी को लगा जोर का झटका, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Tunnel Construction In Rudraprayag : 

Tunnel Construction In Rudraprayag

Tunnel Construction In Rudraprayag : लंबे समय से जाम की समस्या से लोग थे परेशान

बता दें कि चारधाम यात्रा मार्ग में बनने वाली ये टनल सड़क दूसरी सबसे लंबी टनल होगी, यात्रा मार्ग में सबसे लंबी 4.45 किमी की टनल उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री को जोड़ने के लिए बन रही है, रुद्रप्रयाग में एनएच पर बनने वाली इस बड़ी टनल की लागत 1 अरब 56 करोड़ रुपये होगी, जो कि ढाई साल में बनकर तैयार हो जाएगी, इस टू लेन टनल के साथ ही अलकनंदा नदी पर टू लेन का 200 मीटर लंबा पुल का निर्माण होगा। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि इस टनल निर्माण से चारधाम यात्रा और सुगम हो जाएगी जिससे यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Char Dham

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Как доигрывать Бонус В Казино: Советы И Стратеги

Thu Dec 15 , 2022
Polkhol NewsКак доигрывать Бонус В Казино: Советы И Стратегии Что это Вейджер И а Его Отыграть: простого Правила Для новичков Онлайн Казино Коло Новини Полтави Content “же Отыграть Бонус в Онлайн-казино На Что можно Обратить Внимание при Получении Бонуса Как доиграть Бонус В Казино Украины Инструкция же Отыграть Бонус и […]

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links