Mini Anganwadi Centers Upgraded : प्रदेश में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द किया जाएगा उच्चीकृत, प्रस्ताव भेजने की तैयारी

Polkhol News

Mini Anganwadi Centers Upgraded : उत्तराखंड में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द उच्चीकृत किया जाएगा।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है जिन्हें पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्वीकृत करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।

Mini Anganwadi Centers Upgraded :

Mini Anganwadi Centers Upgraded

वर्तमान में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित—रेखा : 

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 150—300 की जनसंख्या पर मिनी आंगनबाड़ी और 400 से 800 की जनसंख्या पर पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने का प्रावधान है।इसी के तहत अब ऐसे मिनी आंगनबाड़ी केंद्र जो पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र के मानक (400 से 800 की जनसंख्या) को पूरा करते है उन्हें उच्चीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।

Mini Anganwadi Centers Upgraded

Mini Anganwadi Centers Upgraded : मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकृत हो जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्र जब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्वीकृत कर लिए जाएंगे तो इससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा। साथ ही उस ग्राम सभा को अधिक से अधिक बच्चों, गर्भवती महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

Mini Anganwadi Centers Upgraded

ये भी पढ़ें :  रामनगर में एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DM And SSP Changed In Dehradun : देहरादून में एक साथ बदले गए डीएम और एसएसपी, अब इन्हें मिली कमान

Sat Jul 16 , 2022
Polkhol NewsDM And SSP Changed In Dehradun : देहरादून से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक साथ जिलाधिकारी और एसएसपी को बदल दिया गया है। संयुक्त सचिव सोनिका को देहरादून का डीएम बनाया गया है जबकि जन्मेजय खंडूड़ी को बदलकर दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी […]
DM And SSP Changed In Dehradun

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links