DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route : डीएम वरूण चौधरी ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Polkhol News

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Routeचमोली जिलाधिकारी वरूण चौधरी ने शनिवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। पुलना में नया बनाया गया पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट (पीटीएसपी) और शौचालय में पानी की सप्लाई न मिलने पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को तत्काल पानी की व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route : ईडीसी को डीएम ने लगाई फटकार

डीएम ने पर्यावरण विकास समिति (ईडीसी) को फटकार लगाते हुए शौचालय की नियमित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्यूंडार, जंगलचट्टी, घोडा पडाव, घांघरिया, पुलना स्थित शौचालयों में साफ सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए। जिन शौचालयों की मरम्मत की जानी है उनकी तत्काल मरम्मत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेमकुंड यात्रा मार्ग की सभी व्यवस्थाओं का 1 जून को फिर से निरीक्षण किया जाएगा।

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route : जहां पर भी कमियां है उनको तत्काल ठीक करें। इस दौरान उन्होंने हिदायत दी कि यात्रा व्यवस्थाओं में लापरवाही पाई गई तो संबधित अधिकारी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 30 पीटीएसपी व टीटीएसपी है। घांघरिया स्थित टीटीएसपी पर काम चल रहा है। अगले 15 दिनों में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलना स्थित पीटीएसपी व शौचालय में आज ही पानी सुचारू कर लिया जाएगा।

DM Inspected Hemkund Sahib Yatra Route

ये भी पढ़ेंअल्पसंख्यक आयोग को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, नोटिस भेजने की तैयारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Minister Subodh Uniyal's Big Statement : वन मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, कहा—वन भूमि पर नहीं होंगे अवैध कब्जेधारी बर्दाश्त

Sun May 29 , 2022
Polkhol NewsMinister Subodh Uniyal’s Big Statement : वन भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि वन भूमि पर कब्जा करने वाला चाहे कोई कितना ही प्रभावशाली हो उसका अतिक्रमण और कब्जा तत्काल ध्वस्त किया […]
Minister Subodh Uniyal's Big Statement

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links