Cops Posing Delivery Boy : आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बनी डिलीवरी बॉय, झोपड़पट्टी से धर दबोचा

Polkhol News

Cops Posing Delivery Boy :  लंबे समय से पुलिस को चक्मा दे रहा एक शातिर फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। मुबंई पुलिस को फरार आरोपी को पकड़ने के लिए डिलीवरी बॉय तक बनना पड़ा। लेकिन लगातार 3 दिन तक चक्कर काटने के बाद पुलिस ने आरोपी को झोपड़पट्टी से धर दबोचा है।

 

Cops Posing Delivery Boy

Cops Posing Delivery Boy : पुलिस की कड़ी मेहनत

मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय बनकर एक फरार आरोपी को पकड़ लिया है। एमएचबी पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक दीपक हिन्डे का कहना है कि कई मामलों में फरार चल रहा एक शातिर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी डिलीवरी बॉय बने। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने जोमैटो-स्विगी की टी-शर्ट और बाइक खरीदकर आरोपी पोपट को रेलवे ट्रेक के पास झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पोपट पिछले 11 साल से एमएचबी पुलिस स्टेशन में लूट के एक मामले में फरार था और वह उस्मानाबाद से अपने पिता के साथ 13 साल की उम्र में मुंबई आया था। जिसके बाद आरोपी ने यहां आकर लूट-डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।

Cops Posing Delivery Boy

Cops Posing Delivery Boy : इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2012 में लूट के हिस्से के बंटवारे को लेकर उसने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद उसे हत्या के आरोप में जेल भेजा गया।

 

Cops Posing Delivery Boy

ये भी पढ़ेंराजभवन और सीएम आवास के आसपास धारा 144 लगाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, सरकार पर उठाए सवाल

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Actress Karishma In Rishikesh : ऋषिकेश में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, फैन्स संग शेयर की कई रील्स—फोटोज़

Wed Dec 7 , 2022
Polkhol NewsActress Karishma In Rishikesh : उत्तराखंड की दिलकश नजारों में बॉलीवुड ऐक्ट्रस करिश्मा कपूर का दिल कहीं खो गया है। जी हां ये हम नहीं बल्कि खुद करिश्मा का कहना है। दरहसल करिश्मा इन दिनों छुट्टियां बिताने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंची हैं जहां गंगा आरती में शामिल […]

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links