Congress State President In Harki Paidi : हरकी पैड़ी पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Polkhol News

Congress State President In Harki Paidi कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद करण माहरा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान करण माहरा ने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी के लिए बेहतर कार्य करना और पार्टी को मजबूत करना है।

Congress State President In Harki Paidi : 

Congress State President In Harki Paidi

कांग्रेस में नहीं हैं अंतर कलह—करण : 

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंच कर हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इस दौरान हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। हालांकि महानगर कांग्रेस के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के पहले दौरे के दौरान नदारद रहे। गंगा पूजा के बाद करण माहरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे मां गंगा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

Congress State President In Harki Paidi

Congress State President In Harki Paidi : वहीं प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों कुमाऊं मंडल से बनाए जाने के सवाल पर करण माहरा ने कहा कि इसमें कांग्रेस के किसी नेता को कोई आपत्ति नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं में विवाद पैदा करने के लिए यह मुद्दा बनाया जा रहा है। कांग्रेस में किसी तरह की अंतर कलह नहीं है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Congress State President In Harki Paidi

ये भी पढ़ें : शादी समारोह में शामिल होने आए शिवराज सिंह चौहान का फिसला पैर, वीडियो कैमरे में हुआ कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vivo New Smartphone : अगर आपका भी हैं बजट कम तो खरीदें वीवो का ये स्मार्टफोन

Tue Apr 19 , 2022
Polkhol NewsVivo New Smartphone : अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखतें हैं लेकिन अपका बजट आपको ऐसा करने से बार—बार रोक रहा है। तो आज हम आपको बताएंगे वीवो के एक स्मार्टफोन फोन के बारे में जिसका बजट भी कम है और जिसका लुक और फीचर्स का हर […]
Vivo New Smartphone

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links