Congress Protest : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में बेरोजगार युवकों के साथ हुई मारपीट का जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कांग्रेसियों का कहना था कि अब इस प्रदेश में लोग अपने हकों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन भी नहीं कर सकते हैं। अगर आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठीयां भांजी जा रही हैं।
Congress Protest : खबर विस्तार से
हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया। रुद्रप्रयाग के अलावा कांग्रेसियों ने जिले के अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ आदि स्थानों पर भी प्रदर्शन किया। रुद्रप्रयाग में आयोजित हुई सभा में कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार मनमानी कर रही है। यदि कोई शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहा है तो उस पर लाठी चार्ज किया जा रहा है।
Congress Protest : प्रदेश में लगातार अराजकता बढ़ती जा रही है। अंकिता हत्याकांड करने वालों से लेकर पेपर लीक करने वाले अपराधियों को प्रदेश सरकार का साथ मिल रहा है। देश में भी यही स्थिति है। महगाईं से जनता का जीना मुश्किल हो गया है। धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ की जा रही है। देश की जनता को एकजुट करने के लिये कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा चलाई और यात्रा के सफल होने के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा चलाई जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुये अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के साथ प्रदेश सरकार बेशर्मी से खड़ी नजर आ रही है। रोजगार मांगने पर प्रदेश के युवाओं को लाठी डंडों से लहुहुहान किया जा रहा है।
Congress Protest : कांग्रेस ने लगाया आरोप
Congress Protest : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे युवओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है। धामी सरकार की नाकामियां निरंतर जनता के सामने आ रही हैं। पेकर लीक से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेकर लीक करने वाले मास्टर माइंड हाकम सिंह के पीछे सरकार का हाथ है। प्रदेश सरकार ने जोठीमठ के लोगों का भविष्य भी अधर में डाल दिया है। अभी तक उनके विस्थापन को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री का विवादित बयान, विलेन गुलशन ग्रोवर की तरह दिखते हैं कमलनाथ