2 Dalit Sisters Murdered : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां निघासन में बुधवार शाम एक खेत में दलित दो सगी बहनों का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
2 Dalit Sisters Murdered :
पेड़ से लटका मिला था दोनों का शव :
बुधवार शाम निघासन में दो दलित लड़कियों का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेप और हत्या के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। लखीमपुर खीरी के एसपी का कहना है कि लड़कियों के साथ रेप के बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।.
2 Dalit Sisters Murdered : एसपी ने कहा कि लड़कियों पर शादी का दबाव बनाने के चलते उनकी हत्या की गई है। वहीं लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव में रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटी को अगवा कर उनकी हत्या की है। उधर इस घटना के बाद से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
ये भी पढ़ें : पिरान कलियर पर शादाब शम्स का यूटर्न, कहा-दरगाह के बारे में नहीं की बात