Up Rape Case : बाराबंकी में बदमाशों की दबंगई, रेप पीड़िता और परिवार के साथ की मारपीट

Polkhol News

Up Rape Case : यूपी के बाराबंकी में दबंगों के हौंसले बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे है। यहां रेप पीड़िता और उसके परिवार को दबंगों ने जमकर पीटा जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी परिवार के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

 

Up Rape Case

 

Up Rape Case : 2 लोग जेल में बंद

बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को पीटने का मामला सामने आया है। य​हां सिर्फ दबंगों ने मारपीट की बल्कि मुकदमा वापस लेने का भी दबाव बनाया। बता दें कि 2021 में एक नाबालिग लड़की से गांव के ही कुछ आरोपियों ने गैंग रेप किया था। जिसके बाद दबंगों ने मिलकर पीड़िता का गांव के ही एक नाबालिग के साथ उसका विवाह करा दिया था और नाबालिग पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सात लोगों को नामजद करते हुए सामूहिक रेप और हरिजन एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया।

Up Rape Case

Up Rape Case : लेकिन आरोपी के दबंग परिवार लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। वहीं जब पीड़ित परिवार ने दबंगों की बात नहीं सुनी तो दबंग लोगों ने बयान बदलने के लिए पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर पीड़िता का सिर तो फोड़ा ही बल्कि पिता का एक पैर और दोनों हाथ भी तोड़ दिए। उधर पीड़िता की माता को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं ​पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

 

Up Rape Case

ये भी पढ़ेंनशा मुक्ति केंद्र का हाल हुआ बेहाल, आरटीआई में सामने आया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Fire Narela Plastic Factory : दिल्ली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में झुलसे कई लोग

Tue Nov 1 , 2022
Polkhol NewsFire Narela Plastic Factory : दिल्ली के नरेला में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए है। वहीं हादसे की सूचना के बाद पहुंची 7-8 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई है।   Fire Narela Plastic Factory : 20 […]
Fire Narela Plastic Factory

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links