Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya : ऋतु खंडूडी ने की केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट, कई विषयों पर हुई चर्चा

Polkhol News

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya :

दिल्ली में हुई मुलाकात : 

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वप्रथम ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया।

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya

 

 

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित जानकारियां भी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त भी किया।

ये भी पढ़ें :  100 दिनों के बाद भी नहीं बन पाई सीएम धामी की टीम, सलाहकार से लेकर पीआरओ तक सस्पेंस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Harda Raised The Issue Of Gairsain : हरीश रावत ने फिर उठाया गैरसैंण का मुद्दा, ग्रीष्मकालीन राजधानी की उपेक्षा को लेकर सरकार पर खड़े किए सवाल

Wed Jul 13 , 2022
Polkhol NewsHarda Raised The Issue Of Gairsain : उत्तराखंड में एक बार फिर गैरसैंण का मुद्दा गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए है। हरीश रावत का कहना है कि इस मुद्दें को लेकर […]
Harda Raised The Issue Of Gairsain

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links