CM Dhami’s Team : 100 दिनों के बाद भी नहीं बन पाई सीएम धामी की टीम, सलाहकार से लेकर पीआरओ तक सस्पेंस जारी

Polkhol News

CM Dhami’s Team : उत्तराखंड में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना दूसरा कार्यकाल संभाले हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है तो वहीं इतने अधिक समय में सीएम धामी अपनी नई टीम का गठन भी नहीं कर पाए है।

CM Dhami's Team

आलम ये है कि भाजपा सरकार प्रदेश में अपने 100 दिनों का उत्सव मनाने के साथ ही आगामी योजनाओं का खाका भी तैयार कर चुकी है बावजूद इसके सीएम धामी अपनी नई टीम को नहीं चुन पाए है।

CM Dhami’s Team : 

CM Dhami's Team

 

आखिर कब होगा फैसला : 

12 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया था। लेकिन सीएम धामी के तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद टीम तय नहीं करने से अब वह विपक्ष के निशानों पर आ गए है। ​विपक्ष का कहना है कि जो मुख्यमंत्री इतने समय में अपनी निजी टीम का गठन नहीं कर पा रहा है वह आखिर प्रदेश के विकास को लेकर बड़े फैसले लेने में कैसे सक्षम हो सकता है।

 

CM Dhami’s Team : उधर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर का कहना है कि सीएम की टीम बेहद सटीक होनी चाहिए इसके लिए कई दौर की वार्ता के बाद विभिन्न नामों पर चर्चा की गई है ऐसे में जल्द ही मुख्यमंत्री की नई टीम के नामों का फैसला हो जाएगा। अब देखना दिल्चस्प होगा कि आखिर कब तक मुख्यमंत्री अपनी नई टीम को तय कर पाएंगे।

CM Dhami's Team

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, किसे मिली कहां जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya : ऋतु खंडूडी ने की केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट, कई विषयों पर हुई चर्चा

Wed Jul 13 , 2022
Polkhol NewsRitu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य […]
Ritu Khandudi Met Dr Mansukh Mandaviya

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links