Patwari Paper Leak Case : पेपर लीक पर विपक्ष के निशाने पर सरकार, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़

Polkhol News

Patwari Paper Leak Case : उत्तराखंड में जहां अभी यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का विवाद थमा नहीं था कि अब प्रदेश में पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले ने सरकार की परेशानियां बढ़ा दी है। पटवारी भर्ती मामले को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष का कहना है सरकार के लिए शर्मनाक की बात है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक होने के बाद तमाम लोग जेल में बंद है उसके बावजूद जवाबदेह पदों पर बैठे लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।

 

Patwari Paper Leak Case

Patwari Paper Leak Case : शर्मनाक बात

पटवारी भर्ती परीक्षा लीक मामले के बाद एक बार फिर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी सरकार पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से सरकार पर सवाल उठ रहे है और युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब तक सरकार में बैठे हुए जवाबदेय अधिकारी जेल नहीं जाएंगे तब तक मामलों को रोक पाना संभव नहीं है।

Patwari Paper Leak Case

उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर मंथन करना चाहिए कि आखिर पटवारी पेपर लीक कैसे हुआ। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। आप पार्टी का कहना है कि सरकार के अंदर जो भ्रष्टाचार व्याप्त है यह उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में नकल माफिया बेखौफ है।

 

Patwari Paper Leak Case

ये भी पढ़ेंमहाराष्ट्र में ट्रक और बस की आपस में भिड़ंत, हादसे में 10 साईं भक्तों की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uzbekistan Cough Syrup Case : दवा कंपनी मैरायिन बायोटेक पर एक्शन, कई बच्चों की मौत के बाद उत्पादन लाइसेंस निलंबित

Fri Jan 13 , 2023
Polkhol NewsUzbekistan Cough Syrup Case : उज्बेकिस्तान में खांसी की दवाई पीने से हुई कई बच्चों की मौत के मामले में दवा कंपनी मैरायिन बायोटेक का उत्पादन लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। डब्ल्यूएचओ ने कंपनी के दो उत्पाद डॉक-1 मैक्स और एंब्रोनॉल सीरप को लेकर एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट […]
Uzbekistan Cough Syrup Case

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links