Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP : आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन ने थामा आप पार्टी का दामन, आज ही दिया था दोनों ने कांग्रेस से इस्तीफा

Polkhol News

Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP

 

Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP : मनीष सिसोदिया ने किया स्वागत

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। बता दें कि डॉ.आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी के चलते उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आज दिल्ली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भी लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियां पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी।

 

Kamlesh Raman And RP Raturi Join AAP

ये भी पढ़ेंजिस पर था लूट का मुकदमा दर्ज उसे करा दी भाजपा ज्वॉइन, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रही किरकिरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Devbhumi Polkhol 12th July 2022

Tue Jul 12 , 2022
Polkhol News Post Views: 114
Devbhumi Polkhol 12th July 2022

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links