Husband’s Cruelty In Ramnagar : रामनगर में पति की हैवानियत, पत्नी पर डाला तेजाब

Polkhol News

Husband’s Cruelty In Ramnagar : रामनगर में मोहल्ला खताडी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Husband’s Cruelty In Ramnagar : 

Husband's Cruelty In Ramnagar

घायल महिला की हालत नाजुक : 

मोहल्ला खताडी निवासी मुरसलीन ने अपनी पुत्री आशिया का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र के नसीम के साथ किया था। उनका आरोप है कि नसीम पहले भी कई बार उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर चुका है और आज भी नसीम अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी जिसके बाद अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे परिजनों ने आशिया को इसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर उसकी बुआ के घर छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि नसीब आशिया की बुआ के घर पहुंच गए

Husband’s Cruelty In Ramnagar : 

Husband's Cruelty In Ramnagar

और वहां उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया तो वही परिजन गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए रामनगर के प्राइवेट अस्पताल बृजेश हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है लेकिन महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल महिला व परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई।

Husband’s Cruelty In Ramnagar : मामले में नायब तहसीलदार दयाल चंद मिश्रा ने भी अस्पताल पहुंच कर झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Husband's Cruelty In Ramnagar

ये भी पढ़ें : साइबर ठगों ने एडीजे साहब को लगाया डेढ़ लाख का चूना, FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cyber Thugs In Haldwani : साइबर ठगों के हौंसले बुलंद, एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के नाम पर ठगे इतने रूपए

Tue Jun 28 , 2022
Polkhol NewsCyber Thugs In Haldwani : उत्तराखंड में साइबर ठगों के हौंसले लगातार बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे है। हल्द्वानी से भी ठगी का मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के नाम पर योजना की जानकारी ऑनलाइन सर्च करना भारी पड़ गया है। साइबर […]
Cyber Thugs In Haldwani

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links