Government Primary School Bagwadi : स्कूल से गायब रहती थी प्रिंसिपल, पढ़ाने के लिए 2500 रुपये में रखी थी असिस्टेंट

Polkhol News

Government Primary School Bagwadi : पौड़ी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाडी़ की प्रधानाध्यापिका शीतल रावत के स्कूल से नदारद रहने और अपने स्थान पर एक युवती को पठन पाठन का जिम्मा सौंपने के मामले पर कार्यवाही करते हुए प्रधानाध्यापिका के वेतन पर रोक लगाकर स्पष्टीकरण तलब किया है।

Government Primary School Bagwadi :  Government Primary School Bagwadi

प्रधानाध्यापिका स्कूल से गायब :

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाडी़ का निरीक्षण किया गया, तो प्रधानाध्यापिका स्कूल से गायब रही। वहीं प्रधान अध्यापिका के बजाय स्कूल के छात्र छात्राओं का पठन-पाठन गांव की ही एक युवती मधु रावत द्वारा करवाया जा रहा था। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी को युवती ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा उन्हें छात्र.छात्राओं के पठन.पाठन के लिए ढाई हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। जबकि प्रधानाध्यापिका स्कूल से नदारद रहती है। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रधानाध्यापिका के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

Government Primary School Bagwadi

Government Primary School Bagwadi : मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के गैर जिम्मेदार होने से छात्र.छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। ऐसे में पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापिका के उचित स्पष्टीकरण ना मिलने तक प्रधान अध्यापिका के वेतन पर रोक लगा दी गई है और मामले में उचित कार्यवाही की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : जर्मनी में भगवंत मान को प्लेन से उतारने पर मचा सियासी बवाल, केंद्र ने दिए जांच के संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

الشحن و السحب من 1xbet و Melbet، الإيداع بواسطة تعبئة أورونج

Wed Sep 21 , 2022
Polkhol Newsالشحن و السحب من 1xbet و Melbet، الإيداع بواسطة تعبئة أورونج” المراهنات الرياضية أونلاين 1xbet ᐉ شركة المراهنات 1xbet تسجيل الدخول ᐉ 1xbet Com Content الوسائل المالية التي يدعمها 1xbet المغرب مكافآت 1xbet المغرب ما هي بطاقات الائتمان والخصم التي يمكنني استخدامها في 1xbet؟ 🏆ما الذي تضمنه شركة المراهنات […]

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links