Drinking Water Crisis In Haldwani : दमुआढुंगा चंबल क्षेत्र में मंडराया पेयजल संकट, सुमित हृदयेश ने सरकार को घेरा

Polkhol News

Drinking Water Crisis In Haldwani : उत्तराखंड में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट भी गहराने लगा है। हल्द्वानी के दमुआढुंगा चंबल क्षेत्र में कई दिनों से पानी के लिए लोग हाहाकार कर रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने दमुआढुंगा चंबल क्षेत्र में लोगों से मिलकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

 

Drinking Water Crisis In Haldwani

Drinking Water Crisis In Haldwani : लोगों में आक्रोश

हल्द्वानी के दमुआढुंगा चंबल क्षेत्र में कई दिनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश जब दमुआढुंगा चंबल क्षेत्र पहुंचे तो लोगों ने उनके सामने अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित लोगों ने विधायक के सामने पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने मौके पर अधिकारियों को फोन करके पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि पूर्व में हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 6 इंच की पाइप लाइन डालने पर सहमति बनी थी लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनके क्षेत्र में पढ़ने वाली लाइन को 4 इंच की बिछा दी गई।

Drinking Water Crisis In Haldwani

उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने शुक्रवार को कालाढूंगी में पानी के लिए 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की घोषणा की लेकिन उनके क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे बड़ी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से पानी की समस्या बनी रही तो कुछ दिनों बाद गर्मी के चलते लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाएगा।

 

Drinking Water Crisis In Haldwani

 

ये भी पढ़ेंयूपी में पिटबुल कुत्ते का आतंक, दरोगा के बेटे पर किया हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sachin Pilot Hunger Strike : चुनाव से पहले कांग्रेस में मचा घमासान, पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon Apr 10 , 2023
Polkhol NewsSachin Pilot Hunger Strike : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का आपसी झगड़ा सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बीजेपी के नेताओं को बचाने का आरोप लगाया […]
Sachin Pilot Hunger Strike

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links