Dhami Govt Completes 100 Days : धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे, सीएम ने जनता का आभार जताते हुए कहीं ये बड़ी बात

Polkhol News

Dhami Govt Completes 100 Days : उत्तराखंड की धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम अपने प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो भी वादे किए गए उन्हें पूरा किया जाएगा।

Dhami Govt Completes 100 Days

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही राज्य सरकार के कार्यों एवं नीतियों पर भरोसा करते हुए बढ़—चढ़कर आर्शीवाद दिया। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया उस पर हमारी सरकार खरा उतरेगी। हमने 100 दिन में अच्छा कार्य किया है और आगे भी अच्छा कार्य करने के साथ नया कीर्तिमान बनाएंगे।

Dhami Govt Completes 100 Days : 

उत्तराखंड का होगा तीसरा दशक—सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है। 21 वीं सदी का तीसरा दशक निश्चित तौर पर उत्तराखंड का दशक होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखंड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण हमारे मूल मंत्र हैं।

Dhami Govt Completes 100 Days

Dhami Govt Completes 100 Days : 

अपणि सरकार पोर्टल, ई-केबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाईन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था के चलते कार्यसंस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 1064 शुरू की गई है। सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि शासन के अधिकारी लोगों से मिलने के लिये उपलब्ध रहें। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में आम जनता से मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।

Dhami Govt Completes 100 Days : अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं, इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप प्रदान करने के लिए नई पहल की जा रही है।

Dhami Govt Completes 100 Days

आत्मनिर्भर उत्तराखंड का होगा निर्माण—सीएम : 

Dhami Govt Completes 100 Days : मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी का गठन करा है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुसार वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करेंगे।

ये भी पढ़ें : उदयपुर हत्याकांड पर सीएम धामी ने अलर्ट के निर्देश किए जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mahant Mahakal Giri Attack Update : पुलिस के हत्थे चढ़ें महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश, यूपी के रहने वाले है आरोपी

Thu Jun 30 , 2022
Polkhol NewsMahant Mahakal Giri Attack Update : जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक और राहुल नाम के ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले है। Mahant Mahakal Giri Attack Update […]
Mahant Mahakal Giri Attack Update

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links