Shrikant Tyagi Case : नोएडा पुलिस का श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक्शन, घोषित किया 25 हजार का इनाम

Polkhol News

Shrikant Tyagi Case : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के सिर पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया है। उधर सूत्रों के हवाले से खबरें है कि श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में जल्द सरेंडर कर सकता है।

 

Shrikant Tyagi Case

 

Shrikant Tyagi Case : सरेंडर कर सकता है श्रीकांत-सूत्र

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी श्रीकांत त्यागी को सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार करना चाहती है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है। इस बीच सूरजपुर कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उधर आरोपी श्रीकांत त्यागी को उत्तराखंड के ऋषिकेश में देखा गया था और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Shrikant Tyagi Case

इसके साथ ही सोमवार को ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण बुलडोजर भी चलाया गया और लखनऊ में भी श्रीकांत त्यागी के ठिकाने पर छापा मारा गया है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी पर अवैध कब्जा करने और ग्रांड ओमेक्स सोसायटी की एक महिला से बदसलूकी का आरोप है। वहीं आरोपी श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Shrikant Tyagi Case

ये भी पढ़ेंलक्सर में तहसील के बाहर टूटी सड़कें, प्रशासन बेखबर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Devbhumi Polkhol 9th August 2022

Tue Aug 9 , 2022
Polkhol News Post Views: 103
Devbhumi Polkhol 9th August 2022

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links