BJP’s Three Day Training Camp : भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

Polkhol News

BJP’s Three Day Training Camp : काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वंदे मातरम गीत के साथ उद्घाटन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल 14 सत्र होंगे।

BJP's Three Day Training Camp

जिसमें भाजपा से सैद्धांतिक, वैचारिक, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों, भाजपा की कार्य पद्धति सहित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारियां प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति को समझाते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां बताई।

BJP’s Three Day Training Camp : 

BJP's Three Day Training Camp

प्रशिक्षण वर्ग में होंगे 14 सत्र : 

BJP’s Three Day Training Camp : मदन कौशिक ने कहा प्रशिक्षण शिविर में आज तीन सत्र होंगे। सत्र की विशेषता होगी कि सुबह 5:00 बजे से कार्यकर्ताओं का जागरण होगा और रात्रि 10 बजे तक सत्रों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमारा क्या योगदान है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कृषि, रक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार के द्वारा 8 वर्षों में किए गए कार्यों, विदेश नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और भाजपा सरकार की उपलब्धियों आदि अनेक मुद्दों पर सत्रों के दौरान चर्चा की जाएगी।

BJP's Three Day Training Camp

BJP’s Three Day Training Camp : भारतीय जनता पार्टी ने प्रशिक्षण को अपना महत्वपूर्ण अंग बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी स्तर पर 252 मंडलों में प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। आने वाले दिनों में जिला और मोर्चा स्तर पर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। तीन दिवसीय चलने वाले इस शिविर में कुल 14 सत्र होंगे और प्रत्येक दिन के अंत में चर्चा सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे दिन की कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग कर एक स्तर लेंगे।

ये भी पढ़ें : सरकारी भर्तियों में हुई धांधली पर कांग्रेस का चढ़ा पारा, पार्टी ने की CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big News From Ranchi : रांची से बड़ी खबर, चेकिंग के दौरान अपराधियों ने महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी

Wed Jul 20 , 2022
Polkhol NewsBig News From Ranchi : झारखंड के रांची से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक महिला दारोगा को वाहन से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। ये घटना तब हुई जब रांची में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा को […]
Big News From Ranchi

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links