Woman Sucide In Uttarpradesh : झगड़ा बना 7 बच्चों की मां की मौत का काल, जलहरीला पौधा खाकर ली जान

Polkhol News

Woman Sucide In Uttarpradesh : पड़ोसी से झगड़ा ​सुनने की ख़बरें तो अक्सर सुनने को मिलती है। लेकिन तब क्या हो जब नौबत खुदखुशी ​तक आ जाए। मामला उत्तर प्रदेश का है जहां पड़ोसी से झगड़े के बाद 7 बच्चों की माँ ने जहरीला पौधा खाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ​कर दी है।

 

Woman Sucide In Uttarpradesh

Woman Sucide In Uttarpradesh : क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में यु​वती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पड़ोस में रहने वाली म​हिला से विवाद बताया जा रहा है। जिसके बाद उसने विषैले पौधे का बीज खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु ​हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि 35 वर्षीय मृतका मीना देवी सात बच्चों की माँ थी और महिला का पति भोला नेपाल में मजदूरी करता है और महिला अपने बच्चों के साथ यहीं रहा करती थी। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर​वा गांव का है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।

 

Woman Sucide In Uttarpradesh

Woman Sucide In Uttarpradesh : पड़ोसी से हमेशा होती थी कहासुनी

महिला के 15 साल के बेटे रोहित ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रह ​​रहे मनोहर की पत्नी से उसकी माँ कि अक्सर कहासुनी होती थी और बीती शाम को एक बार फिर विवाद हुआ जिससे परेशान होकर मां ने विषैले पौधे का बीज खा लिया और उनकी मौत हो गई।

पुलिस का बयान

इस पूरे मामले में मल्हीपुर ​थाने के एसपी प्राची सिंह ने कहा कि शाम को चार बजे एक महिला के बेटे ने शिकायत की उसकी माँ कि खेत में उपले की पथाई को लेकर पड़ोसी महिला से मारपीट हूई जिसके बाद मीना ने विषैले पौधे के बीज खाकर खुदखुशी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Woman Sucide In Uttarpradesh

 

ये भी पढ़ेंकेरल की महिलाओं के लिए सरकार की अनोखी पहल, मिलेगा मैटरनिटी लीव और मासिक धर्म का अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Weather Rain Alert : मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए फरमान किया जारी, कहीं रहेगी बारिश तो कहीं मिलेगी शीतलहर से राहत

Fri Jan 20 , 2023
Polkhol NewsWeather Rain Alert : उत्तर भारत के राज्य — हरियाणा , दिल्ली , मध्य प्रदेश , पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज़ किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 दर्ज किया गया है […]
Weather Rain Alert

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links