Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में कहर बनकर टूट रहा मानसून, आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

Polkhol News

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जहां नदी—नाले उफान पर है तो कई जगह हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। पहाड़ों पर मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें बाधित हो रही है तो कई लोग हादसे का शिकार भी हो रहे है। उधर मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं इस अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कह दिया है।

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश की 169 सड़कें बंद

प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक जमकर बदरा बरस रहे है। शनिवार शाम तक प्रदेश में कुल 169 सड़कें बंद हो जाने से यातायात ठप हो गया है। वहीं मार्गों को खोलने के लिए 244 जेसीबी मशीनों को लगाया है जबकि चारों धामों को जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। इसके साथ ही बद्रीनाथ हाईवे मलबा आने से सिरोबगड़ में बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Uttarakhand Weather Update

इसके अलावा देहरादून में हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज ​फिर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए है।

Uttarakhand Weather Update

ये भी पढ़ेंनैनीताल में गहरी खाई में मिले 2 सगे भाइयों के शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Health Workers Accuse Health Minister : स्वास्थ्य कर्मियों ने साधा स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना, लगाए ये आरोप

Sun Jul 3 , 2022
Polkhol NewsHealth Workers Accuse Health Minister : सरकार द्वारा 31 मार्च को सेवा समाप्त हो चुकी उपनल और पीआरडी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री 1800 स्वास्थ्य कर्मियों […]
Health Workers Accuse Health Minister

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links