Uncle Rape Niece In Haldwani : कलयुगी मामा ने रिश्तों को किया शर्मशार, दिव्यांग भांजी के साथ किया दुष्कर्म

Polkhol News

Uncle Rape Niece In Haldwani : हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी मामा ने दरिंदगी की सारें हदें पार करते हुए अपनी दिव्यांग भांजी को ही अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं दिव्यांग की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 

Uncle Rape Niece In Haldwani

Uncle Rape Niece In Haldwani : आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 22 साल की दिव्यांग बेटी के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म कर सारी हदें पार कर दी है। महिला ने कहा कि उसके पति का देहांत हो चुका है और उसकी एक 22 वर्षीय बेटी है जो बोल नहीं पाती है और अक्सर बीमार रहती है।

Uncle Rape Niece In Haldwani : ऐसे में महिला अपनी बेटी के साथ अपने पिता के मकान की पहली मंजिल में रहती है और दूसरी मंजिल में उसका भाई अपने परिवार के साथ रहता है। महिला ने कहा कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी और जब भी वह अपने मामा को देखती तो अचानक से रोने लगती और कमरे में जाकर छिप जाती। लेकिन जब उसने एक दिन अपनी बेटी से पूछा तो लड़की ने इशारे में कहा कि मामा ने उसका रेप किया है।

Uncle Rape Niece In Haldwani

Uncle Rape Niece In Haldwani : महिला ने कलयुगी मामा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पीड़िता के बीमार और नहीं बोल पाने की मजबूरी का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं महिला ने कहा कि उसका भाई पहले भी इन्हीं हरकतों के चलते जेल जा चुका है और यही वजह है कि पिता ने उसे बेदखल कर रखा था। महिला ने आगे कहा कि घटना के बारे में जब भाई से पूछताछ की गई तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। उधर महिला की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Uncle Rape Niece In Haldwani

ये भी पढ़ेंडेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

State Tax Department In Action Mode : एक्शन मोड़ में राज्य कर विभाग, अब इन होटल पर भी लगेगी जीएसटी

Sun Jul 31 , 2022
Polkhol NewsState Tax Department In Action Mode : राज्य कर विभाग हरिद्वार जिले में एक्शन मोड़ पर दिख रहा है। होटल व्यवसाए वालों के लिए जीएसटी का नया प्रकरण सामने आया है। 19 जुलाई 2022 से 1000 रूपए से नीचे कमरा देने वाले होटल पर भी जीएसटी अब बाधित होगी। […]
State Tax Department In Action Mode

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links