Sakshi Murder Case : दिल्ली से हत्या का मामला सामने आ रहा है। जहां शाहबाद डेरी इलाके में युवक ने 16 साल की साक्षी को चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी साक्षी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने साक्षी मर्डर के केस के आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
Sakshi Murder Case : दोनों के बीच मनमुटाव
शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी को चाकू और पत्थर से गोदकर फरार होने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और खुन्नस में साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतारने का मन बनाते हुए उसकी चाकू से वार कर दिए।
इतना ही नहीं आरोपी ने मर चुकी लड़की पर पत्थर पटककर कुचल दिया। आरोपी लड़की की हत्या करने के बाद फरार हो गया लेकिन पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू करते हुए उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें : अटलाकोटी के समीप आया हिमखंड, रोकी गई यात्रा