Chawla Rape Case : छावला सामूहिक दुष्कर्म कांड में बढ़ा विवाद, आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस ने किया प्रहार

Polkhol News

Chawla Rape Case : दिल्ली में 2012 को हुए छावला गैंगरेप मामले में जहां सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है। तो वहीं अब आरोपियों के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने पर कांग्रेस नेताओं ने अफसोस जताते हुए कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि लचर पैरवी के चलते ऐसे जघन्य अपराधियों का छूटना समाज के लिए चिंतनीय है।

 

Chawla Rape Case

 

Chawla Rape Case : अपराधियों का छूटना चिंतनीय

छावला सामूहिक दुष्कर्म कांड में आरोपियों के सर्वोच्च न्यायालय से बरी होने के बाद विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि दिल्ली में 2012 में उत्तराखंड की 19 वर्षीय बेटी के साथ आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी थी। ऐसे में जघन्य अपराधियों का छूटना समाज के लिए एक चिंतनीय विषय है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड की बिटिया के साथ दरिंदगी के जिम्मेदार अभियुक्तों को जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय ने सजा-ए-मौत दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों का बरी होना सावालिया निशान खड़ा करता है।

 

Chawla Rape Case

 

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के छावला में 19 साल की उतराखंड की रहने वाली लड़की से गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करते हुए हाईकोर्ट द्वारा दोषियों को दी गई फांसी की सजा को भी पलट दिया है।

 

Chawla Rape Caseये भी पढ़ेंसाल का आखरी चंद्र ग्रहण आज, भारत में दिखेगा कितने बजे

 

 

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Approval Dearness Allowance File : 3 लाख सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते की फाइल को मिली हरी झंडी

Tue Nov 8 , 2022
Polkhol NewsCm Dhami Approval Dearness Allowance File : धामी सरकार ने उत्तराखंड के 3 लाख सरकारी कर्मचारी व पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते की फाइल पर मुहर लगा दी है। वहीं सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने फाइल पर अनुमोदन मिलने की पुष्टि […]
Cm Dhami Approval Dearness Allowance File

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links