Rekha Arya Statement : विवादित वायरल पत्र पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बयान, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Polkhol News

Rekha Arya Statement : यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों, विभागीय अधिकारियों एंव कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र पर अपनी बात रखी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है।

 

Rekha Arya Statement

Rekha Arya Statement : पत्र को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां-रेखा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया है कि अगर कोई भी शिवालयों में जलाभिषेक नहीं करेगा तो सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह सभी लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि वह अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें अथवा न करें।

Rekha Arya Statement : इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रांति फैलाना है। मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि विपक्ष का काम अच्छाई में भी बुराई ढूंढने का है। उनके द्वारा लिया गया ये संकल्प पवित्र है जिसमें कहीं न कहीं लैंगिक असमानता को समानता की ओर लाने पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनकी यह कोशिश है कि जब उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा हो तब देवभूमि में लिंगानुपात हजार बालकों पर हजार बालिकाओं का हो।

 

Rekha Arya Statement

Rekha Arya Statement : पैदल कांवड़ यात्रा करेंगी मंत्री

अपनी 25 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से समाज के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के जरिए उनकी कोशिश है कि समाज में बेटियों के प्रति फैली दुर्भावना को खत्म किया जाए और उत्तराखंड जिसे की हम देवभूमि कहते है वहां पर बेटियों को देवी के समान अधिकार मिले और वह भी समाज में लड़कों के बराबर खड़ी हो सकें।

 

Rekha Arya Statement

ये भी पढ़ेंद्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीजेआई एनवी रमण ने दिलाई शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Today Is Shivratri Of Sawan : सावन की शिवरात्रि आज, भगवान शिव के ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Tue Jul 26 , 2022
Polkhol NewsToday Is Shivratri Of Sawan : सावन की शिवरात्रि के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त सुबह से ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की अराधना कर रहें है तो     वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर […]
Today Is Shivratri Of Sawan

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links