Jharkhand Petrol Case : दुमका में फिर पेट्रोल कांड, एकतरफा प्रेमि ने लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Polkhol News

Jharkhand Petrol Case : दुमका से एक बार फिर पेट्रोल कांड का मामला सामने आया है। जहां एकतरफा प्रेमि ने लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया है। आग में झुलसी लड़की को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया है। लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है और पीड़ित लड़की 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। उधर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Jharkhand Petrol Case

Jharkhand Petrol Case  : लड़की ने शादी से किया इनकार

झारखंड के दुमका में फिर हुए पेट्रोल कांड से हड़कंप मच गया है। जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में मारुति कुमारी नाम की एक लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउट ने रात पेट्रोल डालकर जला दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है जिसको पकड़ने के लिए दुमका पुलिस की छापेमारी कर रही है।बताया जा रहा है कि 2019 में मारुति और आरोपी राजेश की दोस्ती हुई थी लेकिन इसी साल राजेश की कहीं और शादी हो गई। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले भी लड़की की शादी के लिए दूसरा लड़का ढूंढ़ने लगे।

Jharkhand Petrol Case

Jharkhand Petrol Case : उधर राजेश ने मारुति से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है लेकिन यदी वह शादी से मना कर देगी तो वह उसपर पेट्रोल कांड की तरह पेट्रोल डालकर उसे जला देगा। पीड़ित लकड़ी ने पुलिस में अपने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसने आरोपी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बता दें कि बीते 23 अगस्त को दुमका में एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था।

 

Jharkhand Petrol Case

ये भी पढ़ेंशराब नीति घोटाले को लेकर एक्शन में ED, दिल्ली-पंजाब समेत 35 ठिकानों में रेड

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nashik Bus Accident : नासिक में बस हादसे के बाद लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई मौत

Sat Oct 8 , 2022
Polkhol NewsNashik Bus Accident : महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया जहां नासिक में एक्सीडेंट के बाद एक बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। उधर सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का ऐलान किया है।   Nashik Bus Accident : सीएम […]
Nashik Bus Accident

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links