Jalandhar Husband Burnt People : जालंधर में पांच लोगों को जिंदा जलाने से मचा हड़कंप, दामाद ने मचाया कत्लेआम

Polkhol News

Jalandhar Husband Burnt People : पंजाब से वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जालंधर में एक दामाद ने अपने ससुराल में जाकर अपनी पत्नी, दो बच्चों, सास और ससुर को जिंदा जला दिया है। उधर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

Jalandhar Husband Burnt People

Jalandhar Husband Burnt People : आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर के कस्बा मेहतपुर में दामाद ने ससुराल जाकर 5 लोगों को पेट्रोल डालकर दिया और खुद घर का दरवाजा बंद करके फरार हो गया। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया का कहना है कि आरोपी कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तेल की टंकी से आग लगाई और खुद बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस को कई सबूत मिले है और आरोपी कुलदीप और परमजीत की ये दूसरी शादी थी। बताया जा रहा है कि गरीब परिवार से तालुक रखने पर सुरजीत सिंह ने 8 साल पहले अपनी बेटी परमजीत की शादी करा दी थी लेकिन कुछ समय बाद ही परमजीत के पति की मौत हो गई।

Jalandhar Husband Burnt People

Jalandhar Husband Burnt People : उधर सुरजीत ने अपनी बेटी और उसके दो बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए बेटी परमजीत की दूसरी शादी कुलदीप से करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही कुलदीप अपनी पत्नी परमजीत और बच्चों को मारने लगा। जिसके बाद परमजीत अपने बच्चों को लेकर वापस अपने मायके आ गई। उधर कुलदीप बीती रात शराब पीकर ससुराल पहुंच गया और उसने पेट्रोल छिड़कर घर में आग लगा दी। आग लगने से सास, ससुस, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

Jalandhar Husband Burnt People

ये भी पढ़ेंशोपियां में पकड़ा गया लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी, इलाके की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links