Former CM Trivendra’s Statement : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान, कहा—एनएच 74 घोटाले में सफेदपोश नेताओं की मिलीभगत

Polkhol News

Former CM Trivendra’s Statement : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाजपुर के ग्राम खमरिया स्थित गौशाला में पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनएच 74 घोटाले में सफेदपोश नेताओं की भी मिलीभगत होने की बात कही।

Former CM Trivendra’s Statement : 

Former CM Trivendra's Statement

आय के स्रोतों को बढ़ाने की जरूरत—त्रिवेंद्र : 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और प्रदेश को सही तरीके से चलाने के लिए हमें आय के स्रोतों को बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में करीब 73% वन क्षेत्र है लेकिन वन क्षेत्र से प्रदेश की जीडीपी में नाम मात्र का सहयोग है। साथ ही उन्होंने ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी किसी से छुपी नहीं है यही कारण है

Former CM Trivendra's Statement

Former CM Trivendra’s Statement : कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहा है। साथ ही उन्होंने nh-74 घोटाले को लेकर कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों को सजा दी हुई है और कई लोगों ने धन वापस भी किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसकी वर्तमान की प्रदेश सरकार द्वारा सीबीआई जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घोटाले में कई सफेदपोश नेता भी शामिल होने की आशंका है जिनके इशारे पर बड़ा घोटाला किया गया है।

Former CM Trivendra's Statement

ये भी पढ़ें : जलालपुर हिंसा मामले ने पकड़ा तूल, हिन्दू संगठनवादियों ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर पढ़ी हनुमान चालीसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

High Court Time For Madan Kaushik : हाईकोर्ट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को 4 हफ्ते की मोहलत

Thu Apr 21 , 2022
Polkhol NewsHigh Court Time For Madan Kaushik : उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार में पुस्तकालय निर्माण में घोटाले के आरोप पर उनसे 4 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में हरिद्वार में हुए पुस्तकालय घोटाले में […]
High Court Time For Madan Kaushik

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links