Dengue In Pakistan 2022 : पाकिस्तान के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है। पहले से ही भयावह बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान पर अब डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं पाकिस्तान में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदने को मंजूरी दी है।

Dengue In Pakistan 2022 : तेजी से फैल रहा डेंगू
बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि 32 जिलों में डेंगू और मलेरिया तेजी से फैल रहा है और अब तक 27 लाख से अधिक मामले मलेरिया के सामने आ चुके है।

ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी खरीदने के लिए WHO ग्लोबल फंड के तहत मुहैया कराए गए फंड का इस्तेमाल कर भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदेगा।

ये भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा चुनाव की सर्गमियां हुई तेज, जयसिंहपुर सीट के पर्यवेक्षक बने सुमित हृदयेश











