Corruption On Anganwadi Center : धांधली की भेंट चढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Polkhol News

Corruption On Anganwadi Center : चंपावत जनपद के टनकपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम छीनीगोट में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के लिंटर में पुरानी जंग खाई सरिया का उपयोग होने से विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में हो रहीे धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

Corruption On Anganwadi Center

Corruption On Anganwadi Center : जेईई करेगा देखरेख

ज्ञात हो कि गांव में बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 लाख की धनराशि जहां मनरेगा से दी गई है। तो वही ढाई लाख की धनराशि बाल विकास परियोजना के तहत दी गई है आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण स्वयं ग्राम प्रधान पूजा जोशी के द्वारा करवाया जा रहा था और पुराना जंग खाया हुआ सरिया लगाया जा रहा था। ऐसे में जब मीडिया द्वारा खबर की कवरेज की गई तो ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने मीडिया पर भी कई आरोप लगाए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य कर रही है।

वही भवन निर्माण में लगे राजमिस्त्री ने भी इस तरह से किए जा रहे कार्य के लिए ग्राम प्रधान को उत्तरदाई बताया और बताया कि पुराने प्राथमिक विद्यालय के टूट चुके भवन से निकले कुछ सरियों का उपयोग आंगनवाड़ी केंद्र में किया जा रहा है।

Corruption On Anganwadi Center

Corruption On Anganwadi Center : वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ग्राम विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण में उपयोग किए जा रहे पुराने सरिए के जाल को हटवा दिया गया है अब विभागीय जेईई की देखरेख में नए तरीके से पुनः निर्माण किया जाएगा। इस बीच सवाल ये उठता है कि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस गांव के आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में हो रही इस धांधली के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।

 

Corruption On Anganwadi Center

ये भी पढ़ेंउत्तराखंड में बढ़ा बेरोजगारी का ग्राफ, CMIE रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Next Post

Anand Swaroop Said Bulldozers : स्वामी आनंद स्वरूप का बयान, वनभूलपुरा में शाहीन बाग बनने से पहले सरकार चलाए बुलडोजर

Thu Jan 5 , 2023
Polkhol NewsAnand Swaroop Said Bulldozers : हल्द्वानी रेलवे भूमि मामले को लेकर उत्तराखंड में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ भीषण ठंड के बीच सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर अपने अशियाना बचाने की गुहार लगा रहे है। तो वहीं इस बीच काली सेना के प्रमुख स्वामी […]
Anand Swaroop Said Bulldozers

Breaking News

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links