
Bhimtal: 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Bhimtal: भीमताल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की रात की है जहां एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भीमताल संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की
पुलिस ने भीमताल में काम करने वाले एक बिहार निवासी रवि गिरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा की किशोरी का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता है।











