Avalanche In Uttarkashi : उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में हुआ एवलॉन्च, अब तक 7 शव हुए बरामद

Polkhol News

Avalanche In Uttarkashi : उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हुआ है। एवलॉन्च होने से अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए है जबकि 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। डीजीपी का कहना है कि उत्तरकाशी एवलॉन्च में अब तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है और अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे है।

 

Avalanche In Uttarkashi

 

Avalanche In Uttarkashi : 8 पर्वतारोही हुए रेस्क्यू

उत्तरकाशी एवलॉन्च के बाद बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए है जबकि अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना मिली है।

Avalanche In Uttarkashi

उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। उधर प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

 

Avalanche In Uttarkashi

ये भी पढ़ेंनॉर्वेजियन राजनयिक एरिक हुए उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्य के दीवाने, शेयर किया तुंगनाथ का वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Играть На Деньги В Онлайн Казино Пина

Tue Oct 4 , 2022
Polkhol NewsИграть На Деньги В Онлайн Казино Пинап Пин Ап Казино Pin Upward Официальный Сайт️ Играть Онлайн, Вход И Бонус Content Можно Ли Вывести Бонус Из Пинап Казино? Как Получить Бонус? Какой Минимальный Депозит Для Получения Бонуса? “официальное Онлайн-казино Пин-ап Список Доступных Игр От Pin-up– Лучшие Игровые Автоматы И Провайдеры […]

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links