Haldwani: न्यूज़ कवरेज के दौरान दबंगों ने पत्रकार को पीटा, जांच में जुटी पुलिस..

Polkhol News

Haldwani

Haldwani: न्यूज़ कवरेज के दौरान दबंगों ने पत्रकार को पीटा, जांच में जुटी पुलिस..

Haldwani: उंचापुल क्षेत्र में मंगलवार शाम न्यूज़ कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हुए हमले ने शहर में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक पत्रकार दीपक अधिकारी और पत्रकार शंकर फुलारा किसी स्थानीय मामले की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी मौके पर मौजूद कुछ दबंगों ने पहले अभद्रता की और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दीपक अधिकारी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Haldwani

इधर, घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, पत्रकार समुदाय में जोरदार आक्रोश देखा गया। साथी पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

वहीं सीओ सिटी नितिन लोहनी अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chamoli: खड़े पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो किशोरों की मौत, दो घायल..

Wed Nov 12 , 2025
Polkhol News Chamoli: खड़े पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो किशोरों की मौत, दो घायल.. Chamoli: एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक पिकअप […]
Chamoli

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links