Mahant Mahakal Giri Attack Update : जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक और राहुल नाम के ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले है।
Mahant Mahakal Giri Attack Update :
विवाद के बाद हुआ था हमला :
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी दो दिन पहले जूना अखाड़ा परिसर में बने कमरे में आकर ठहरे थे और यहां पर शराब का सेवन कर रहे थे। जिसे लेकर महंत महाकाल गिरी और उनके शिष्यों ने जब इन्हें आपत्ति की तो उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में जूना अखाड़ा के आश्रम से इन्हें निकाल दिया गया था।
Mahant Mahakal Giri Attack Update : जिससे नाराज़ होकर दोनों युवकों ने सोमवार रात को वापस आकर महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किए बेसबॉल स्टिक भी बरामद कर लिए हैं। बता दें कि हमले में महंत महाकाल गिरी को गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे, सीएम ने जनता का आभार जताते हुए कहीं ये बड़ी बात