
Haldwani: राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती परेड के शुभ अवसर पर राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा आईजी कुमाऊं को राष्ट्रपति पदक से किया अलंकृत।
उत्तराखण्ड राज्य के 25वे राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती रैतिक परेड के शुभ अवसर पर माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा भव्य समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं रेंज रिद्धिम अग्रवाल (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया, जो सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
कुमाऊं पुलिस परिवार की ओर से इस उपलब्धि के लिए आईजी कुमाऊं को हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है।











