Delhi: लाल किले के पास बड़ा धमाका, लोगों के उड़े परखच्चे, अब तक आठ की मौत.. कई घायल

Polkhol News

Delhi
Delhi: लाल किले के पास बड़ा धमाका, लोगों के उड़े परखच्चे, अब तक आठ की मौत.. कई घायल

नई दिल्ली- Delhi इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में धमाके की खबर सामने आई है। ये धमाका लाल किले के पास कार में हुआ है। इस धमाके से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। धमाके से पास में खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

फिलहाल कार में हुए इस धमाके की जांच की जा रही है। इसे शुरुआती जांच में आतंकी हमला ही बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के साथ -साथ लोगों के भी परखच्चे उड़ गए। दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया है।

सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में ये कोई आम बलास्ट नहीं लग रहा। हालांकि अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। पुलिस और एक्सपर्ट हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

इधर, उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mumbai: धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

Tue Nov 11 , 2025
Polkhol News Mumbai: धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी Mumbai: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले काफी समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कई जगह उनके निधन की खबरें आ गईं, मगर ईशा देओल और हेमा […]
Mumbai

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links