Har Ghar Tiranga Abhiyaan : इस दिन से देश में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

Polkhol News

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

 

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार—प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan :

अभियान का ये है उद्देश्य : 

अमित शाह ने कहा कि ये जन—जन का कार्यक्रम है इसके लिए केंद्रीय और सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। घर घर तिरंगा अभियान की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियो का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। जन—जन को इसमें भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पूरी गम्भीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य भावना बलवती हुई है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, प्रदेश के 70 विधायक करेंगे वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Harish Rawat's Statement : हरीश रावत का बयान, बीजेपी पर लगाया कांग्रेस की लीडरशिप तोड़ने का आरोप

Mon Jul 18 , 2022
Polkhol NewsHarish Rawat’s Statement : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की लीडरशिप तोड़ने का आरोप लगाया है। हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस और उसकी लीडरशिप को तोड़ना चाह रही है। Harish Rawat’s […]
Harish Rawat's Statement

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links