11 Crore Spend On Lawali Lake : ऐसे कैसे होगा विकास ! 11 करोड़ खर्च होने के बाद भी गदेरा दिखने लगी ल्वाली झील

Polkhol News

11 Crore Spend On Lawali Lake : पौड़ी मंडल मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर बन रही ल्वाली झील एक बार फिर सुखियों में आ गई है। ल्वाली झील के निर्माण कार्य में करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद भी ये झील धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। आलम ये है कि अब साइड डेवलपमेंट के अभाव में झील गदेर के रूप में दिखाई देने लगी है।

11 Crore Spend On Lawali Lake : 

11 Crore Spend On Lawali Lake

पौड़ी विधायक ने खड़े किए सवाल : 

भाजपा पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का कहना है उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान खुद ही ल्वाली झील निर्माण को लेकर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद योजना धरातल पर फलीभूत होती भी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ रूपए खर्च होने के बावजूद झील अपने वास्तविक स्वरूप में नहीं आ पाई है और संबंधित विभाग द्वारा झील के निर्माण कार्य के लिए और पैसे दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

11 Crore Spend On Lawali Lake

11 Crore Spend On Lawali Lake : उन्होंने कहा कि साइड डेवलपमेंट के अभाव में अभी भी झील गदेर के रूप में दिखाई दे रही है। जिसके चलते उसपर पैसा खर्च करना उचित नहीं दिखाई देता है। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व विधायक मुकेश कोली का कहना है कि ल्वाली झील उनके कार्यकाल के साथ—साथ पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणाओं में भी शुमार है।

11 Crore Spend On Lawali Lake

ये भी पढ़ें : चंपावत उपचुनाव में दिखी धामी की धमक, 54 हजार से अधिक मतों से दी निर्मला गहतोड़ी को करारी शिकस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Minister Rekha Arya's Statement : कांग्रेस की करारी हार पर मंत्री रेखा आर्या का बयान, कहा—कांग्रेसियों को लेना चाहिए राजनीति से संन्यास

Fri Jun 3 , 2022
Polkhol NewsMinister Rekha Arya’s Statement : चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व का और सीएम धामी का आभार जताया। मंत्री रेखा आर्या ने […]
Minister Rekha Arya's Statement

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links