Uttarakhand: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, ढाई घंटे के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें पूरा शेड्यूल..

Polkhol News

Uttarakhand

Uttarakhand राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून आएंगे। वह सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे।

मुख्य कार्यक्रम वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल को खूबसूरती से सजाया गया है और वहां राज्य के विकास कार्यों की झलक दिखाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी गैलरी भी बनाई गई है।

प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) पहुंचेंगे और वहां से सीधे एफआरआई पहुंचेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे तक समारोह में रहेंगे और 1:30 बजे देहरादून से वापस लौट जाएंगे।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण

Sat Nov 8 , 2025
Polkhol News  Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर, मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश […]
Haldwani

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links