Rudraprayag: केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर

Polkhol News

Rudraprayag

Rudraprayag: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद प्रदेश में देर रात मौसम ने करवट बदली और प्रसिद्व बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में देर रात बर्फबारी शुरू हो गई।

बदरीनाथ धाम में मंगलवार को मौसम के करवट बदलने से देर रात से धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है।

वहीं, केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट लेते ही एक बार फिर सर्दियों का एहसास करा दिया है। देर रात शुरू हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर में लिपट गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहा है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

Haldwani

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर मैदानी इलाकों में हवा सर्द होने से सुबह-शाम ठंड का अहसास हुआ। वहीं, आज भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में पांच नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि सात से दस नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर को करेंगे जनपद नैनीताल का भ्रमण, इन कार्यक्रमों में करेंगें शिरकत..

Wed Nov 5 , 2025
Polkhol News Haldwani: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से […]
11 Died At Namami Gange Site

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links