हल्द्वानी: महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर धमकाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा..

Polkhol News

हल्द्वानी: दिनांक 29.07.2025 को पीड़ित महिला ने थाना लालकुआं में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर अमर्यादित शब्दो के साथ अपलोड करने, व अकाउंट बन्द करने के एवज मे पीड़िता पर निजी फोटो व वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाना, धमकाने तथा पीड़िता के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा जिला पूर्णिया बिहार उम्र- 20 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक ललिता पांडे के सुपुर्द की गई। अभियुक्त उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था।

वहीं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। लालकुआं पुलिस टीम ने सुरागरसी –पतारसी तथा सर्विलांस की मदद से आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता को रोहतक झज्जर मार्ग हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन मॉडल नं0 Moto g 35, 5G बरामद हुआ, फोन की गैलरी में पीड़िता के निजी विडियो डाउनलोड फोल्डर में मौजूद मिले। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर: इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, योगी सरकार का सख्त एक्शन…

Tue Jan 27 , 2026
Polkhol Newsउत्तर प्रदेश–बरेली जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। गणतंत्र दिवस पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को योगी आदित्यनाथ सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार के इस कदम के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। […]

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links