Village Sarpanch Accused The Secretary : गांव की सरपंच ने सचिव पर लगाया आरोप, फर्जी साइन कर 8 लाख 64 हज़ार रूपए निकालने का है मामला

Polkhol News

Village Sarpanch Accused The Secretary : पौड़ी जिले की अपोला (मंगरौनाथ) गांव की सरपंच ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर कर ग्रीन इंडिया योजना के तहत आई रकम को निकालने की बात कही है। साथ ही रेंज अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

Village Sarpanch Accused The Secretary : 

Village Sarpanch Accused The Secretary

सरपंच ने लगाई न्याय की गुहार : 

दरअसल पूरा मामला अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत ग्रीन इंडिया योजना के तहत किए गए कार्यों से जुड़ा है। जहां पौड़ी जिले के अपोला पट्टी (मंगरौनाथ) की वन पंचायत सरपंच गुड्डी देवी ने वन दरोगा ललिता रत्नाकर पर फर्जी हस्ताक्षर कर 8 लाख 64 हजार रूपए निकालने का आरोप लगाया है। सरपंच गुड्डी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम सभा अपोला (मंगरौनाथ) में ग्रीन इंडिया के तहत दो कार्य किए गए।

Village Sarpanch Accused The Secretary : 

Village Sarpanch Accused The Secretary

जहां सचिव ने बिना बताए उनके फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर रूपए निकाल लिए। इतना ही नहीं रकम ऐसे लोगों को बांट दी जो उस गांव के भी नहीं हैं। सरपंच गुड्डी देवी का कहना है कि जिन लोगों ने इस योजना में कार्य किया वो आज भी अपनी दिहाड़ी (मजदूरी) के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विभाग पर भी आरोप लगाया कि मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जबकि वो विभाग में कई शिकायत कर चुके हैं।

Village Sarpanch Accused The Secretary

Village Sarpanch Accused The Secretary : वहीं जब ग्रामीण आज अतिरिक्त भूमि संरक्षण रामनगर वन प्रभाग के पास गए तो रेंज अधिकारी के कार्यालय में जगदीश चंद्र जोशी पहले तो उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं हुए हालांकि बाद में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : महिला पुलिस अधिकारियों को नहीं है कानून में हुए बदलावों की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ajay Devgan And Kajol Marriage Secret : आखिर अजय देवगन ने क्यों की काजोल से शादी, 23 साल बाद किया ये बड़ा खुलासा

Wed Apr 27 , 2022
Polkhol NewsAjay Devgan And Kajol Marriage Secret : बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक कही जाने वाली एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की शादी को हुए 23 साल हो चुके है। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी ये कपल न्यूली वैडिंग कपल की तरह नज़र आता […]
Ajay Devgan And Kajol Marriage Secret

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links