Uttarakhand Police Got Lottery : देश में कोरोना महामारी ने ऐसा कोहराम मचाया की अच्छे खासे उद्योग चौपट हो गए लेकिन इस दौरान उत्तराखंड पुलिस की लॉटरी लगती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कोरोना महामारी से कुल 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 635 रूपए की कमाई की। जिसका खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना से हुआ है।
Uttarakhand Police Got Lottery :
सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने मांगी थी सूचना :
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से कोविड नियमों के उल्लंघन पर किये गये पुलिस द्वारा किये गये चालानों तथा वसूले गए जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 661 के साथ उपलब्ध सम्बन्धित विवरणों की प्रतियां उपलब्ध कराई है।
Uttarakhand Police Got Lottery : नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना महामारी प्रथम, दूसरी व तीसरी लहर (24 जनवरी 2022 तक) कोविड नियमों के उल्लंघन पर कुल 21 लाख 10 हजार 614 चालान किए तथा रू. 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 635 रूपये का जुर्माना वसूला है। इस अवधि में मास्क न पहनने पर किए गए चालान वालों को 19 लाख 77225 मास्क भी वितरित किए है।
कोविड़ में वसूला इतना चालान :
Uttarakhand Police Got Lottery : नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार कोविड की प्रथम लहर में कुल 10 लाख 08 हजार 513 चालान, दूसरी लहर में 10 लाख 11 हजार 710 चालाना और तीसरी लहर में कुल 90391 चालान किए गए। पुलिस द्वारा इन चालानों पर पहली लहर में 17 करोड़ 40 लाख 39 हजार 545, दूसरी लहर में 14 करोड़ 62 लाख 20 हजार 790 और तीसरी लहर में 1 करोड़ 58 लाख 54 हजार 300 रूपये जुर्माना/शमन शुल्क वसूला गया है। मास्क वितरण के आंकड़ों के अनुसार पहली लहर में 10 लाख 13 हजार 479, दूसरी लहर में 8 लाख 89 हजार 680 तथा तीसरी लहर में 74066 मास्क वितरित किए गए है।
Uttarakhand Police Got Lottery :
नदीम को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड भर में मास्क न पहनने पर कुल 828411 चालानों में पहली लहर में 666155, दूसरी में 1,50,026 तथा तीसरी लहर में 12230 चालान किये गये है। सोशल डिस्टेंसिंग पर कुल 10 लाख 99 हजार 580 चालानों में प्रथम लहर में 223810 दूसरी में 8,01,506 तथा तीसरी लहर में 74264 चालान किये गये हैै, जबकि लाॅकडाउन नियमों के उल्लंघन पर कुल 1,82,623 चालानों में 1,18548 पहली लहर में, 60179 दूसरी तथा 3897 चालान तीसरी लहर में किए गए है।
Uttarakhand Police Got Lottery :
जिलेवार आंकड़ों का ब्यौरा :
नदीम को उपलब्ध जिलेवार आंकड़ों के अनुसार वसूले गए जुर्माने में सर्वाधिक जुर्माना 6,करोड़ 77 लाख 57325 देहरादून जनपद में, दूसरे स्थान पर 6 करोड़ 59 लाख 26,850 हरिद्वार जनपद में तथा तीसरे स्थान पर 5 करोड़ 5 लाख 60860 रूपये का जुर्माना उधमसिंह नगर जिले में वसूला गया हैै। अन्य जिलोें में 67 लाख उत्तरकाशी, 1 करोड़ 94 लाख 94,850 टिहरी, 73.32 लाख चमोली, 62.85 लाख रूद्रप्रयाग, 2 करोड़ 48 लाख 9,550 पौैड़ी, 1 करोड़ 33 लाख 32,900 अल्मोड़ा, 79.74 लाख बागेश्वर, 72.86 लाख चम्पावत, 97.13 लाख पिथौैरागढ़, 4 करोड 73 लाख 1100 नैैनीताल जिले तथा 16.39 लाख रेलवे पुलिस (जी.आर.पी) द्वारा वसूला गया है।
चालानों के जिलेवार आंकड़ें :
Uttarakhand Police Got Lottery : चालानों के जिलावार आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 4,48,899 चालान हरिद्वार जिले में, दूसरे स्थान पर 435877 देहरादून तथा तीसरे स्थान पर 2,90,175 चालान उधमसिंह नगर जिले में किए गए है। अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 39,353, टिहरी में 1,32,788, चमोली में 44,847, रूद्रप्रयाग में 40,079, पौैड़ी में 16,0580, अल्मोड़ा में 96,263, बागेश्वर में 54,201, चम्पावत में 43,127, पिथौरागढ़ में 51,200, नैनीताल में 2,59,850 तथा रेलवे पुलिस/जी.आर.पी. में 13,375 चालान किए गए है।
ये भी पढ़ें : अवैध कटान और निर्माण के मामले में 2 आईएफएस अधिकारियों पर गिरी गाज,सरकार के एक्शन के बाद निलंबित