Somvati Amavasya Snaan 2022 : सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर एसएसपी ने की बैठक, ट्रैफिक प्लान किया तैयार

Polkhol News

Somvati Amavasya Snaan 2022 : 30 मई को इस बार सोमवती अमावस्या पड़ रही है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भारी संख्या में यात्री हरिद्वार गंगा स्नान करने पहुंच सकते है। जिसको लेकर एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने मेला नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

Somvati Amavasya Snaan 2022 :

Somvati Amavasya Snaan 2022

लाखों की संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु : 

पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते स्नान पर प्रतिबंध था लेकिन अब स्थिति में सुधार आने के कारण इस बार सोमवती अमावस्या स्नान जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। बैठक के विषय में अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Somvati Amavasya Snaan 2022

Somvati Amavasya Snaan 2022 : वहीं आगामी 30 मई को सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व है जिसमें भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसको लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात नियंत्रण को लेकर आज बैठक की गई। उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है जिसको 28 तारीख से लागू कर दिया जाएगा। साथ ही 29 मई की रात्रि से 30 मई को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Somvati Amavasya Snaan 2022

ये भी पढ़ें : किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी गिरफ्तार, देश छोड़ने की फिराक में थी वांटेड नाजिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Former CM Harish Rawat On Strike : हाईवे पर जब अचानक बीच सड़क धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, फिर क्या हुआ!

Fri May 27 , 2022
Polkhol NewsFormer CM Harish Rawat On Strike : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी जलेबी बनाते नज़र आते हैं तो कभी चाय बनाते हुए तो कभी जगह—जगह बैठकर उपवास करते नज़र आते हैं। ऐसे में हरीश रावत एक बार फिर सुर्खियों में […]
Former CM Harish Rawat On Strike

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links