Independence Day 2022 : जब अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने उतरे शहीद मुक्खा सिंह और उनके साथी, उड़ गई थी अंग्रेजों की नींद

Polkhol News

Independence Day 2022 : भारत को अंग्रेजों के दामन से आजाद हुए 75 साल हो गए है। देश की आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी। हरिद्वार के कटारपुर गांव में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले शहीद मुक्खा सिंह और उनके साथियों की शौर्य गाथाएं आज भी गांव वालों की जुबान पर रहती है।

 

Independence Day 2022

Independence Day 2022 : गायों को कराया आजाद

हरिद्वार शहर से कुछ ही दूरी पर बसे गांव कटारपुर को शहीदों के गांव कटारपुर के नाम से भी जाना जाता है। साल 1918 में ब्रिटिश हुकूमत के एक अधिकारी ने दूसरे समुदाय के त्यौहार पर गायों के कत्लेआम का फरमान दे दिया था। अंग्रेजों का ये फरमान ग्रामीणों को नागवार गुजरा। जब गौहत्या की जा रही थी तब आजादी की दीवाने रहे मुक्खा सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंग्रेजी सिपाहियों पर हमला बोल दिया गायों को आजाद कराया।

 

Independence Day 2022

शौर्य गाथाएं आज भी गांव वालों की जुबान

Independence Day 2022 : ग्रामीणों के इस कदम से अंग्रेजों की नींद उड़ गई। जिसके बाद 133 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर काला पानी की सजा सुनाई गई और साल 1920 में मुक्खा सिंह चौहान समेत बागियों को फांसी पर लटका दिया गया। 1947 में देश की आजादी के बाद ग्रामीणों ने शहीदों की याद में स्मारक बनाया और आज भी यहां हर साल शहीदों की याद में मेला लगता है। हालांकि शहीदों के परिवार और ग्रामीणों ने इन गुमनाम नायकों को जरूरी सम्मान और दर्जा दिलाने की काफी कोशिश की पर अभी तक सरकारों ने शहीदों को उनके हक का सम्मान नहीं दिया है।

बता दें कि साल 1918 में अंग्रेजों के फरमान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले मुक्खा सिंह की बहादुरी के किस्से आज भी गांव भर में आम है। हालांकि उनके परिवार इस बात से निराश हैं कि सरकार की घोषणाओं के बाद भी शहीदों को जरूरी सम्मान नहीं मिल सका है।

 

Independence Day 2022

ये भी पढ़ेंआजादी की 75वीं वर्षगांठ आज, पीएम मोदी और सीएम धामी ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami Statement : हाकम की गिरफ्तारी के बाद सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचार बर्दाश्त

Mon Aug 15 , 2022
Polkhol NewsCM Dhami Statement : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में जहां एक तरफ एसटीएफ की लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। तो वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बीते दिन हुई हाकम की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान सामने आया है। […]
CM Dhami Statement

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links