Haldwani: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राज्य आन्दोलनकारियों का हुआ सम्मान

Polkhol News

 

Haldwani

Haldwani: राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान से साकार हुआ उत्तराखण्ड का सपना

Haldwani: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। हल्द्वानी तहसील का आयोजन एमबीपीजी महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड में दायित्वधारी अध्यक्ष मंडी परिषद डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर तथा उप जिलाधिकारी राहुल शाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है। बीते चार वर्षों में नीतिगत निर्णयों से लेकर जमीनी स्तर तक कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिससे राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ. डब्बू ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही आज उत्तराखण्ड का सपना साकार हुआ है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर राज्य के समग्र विकास में योगदान दें।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलन में सक्रिय योगदान देने वाले हल्द्वानी एवं लालकुआँ क्षेत्र के 336 आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, रेखा कोहली, तहसीलदार कुलदीप पांडे, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haldwani: राज्य निर्माण के नायकों का हुआ सम्मान — कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य रजत जयंती दिवस

Sun Nov 9 , 2025
Polkhol News  Haldwani महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को “रजत जयंती गौरव दिवस” के रूप में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन, हल्द्वानी में किया गया, जहाँ हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, महानगर […]
Haldwani

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links