CM Dhami Took Oath : सीएम धामी ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ, चंपावत उपचुनाव में की थी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज

Polkhol News

CM Dhami Took Oath : सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सीएम धामी को विधायक पद की शपथ दिलाई। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ने 55 हजार से अधिक रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी।

 

CM Dhami Took Oath

 

CM Dhami Took Oath : सत्र से पहले धामी की शपथ

14 जून यानी की मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। तो वहीं सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे जिसमें सीएम धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे बावजूद इसके हाईकमान ने उन्हें प्रदेश का नया मुख्‍यमंत्री बनाया।

CM Dhami Took Oath

CM Dhami Took Oath : ऐसे में सीएम के लिए विधायक बनना जरूरी था इसलिए कई विधायकों द्वारा उन्‍हें अपनी सीट पर उपचुनाव लड़ने को कहा गया लेकिन सीएम धामी ने चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ा और पुष्‍कर‍ सिंह धामी ने 55 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

CM Dhami Took Oath

 

ये भी पढ़ेंश्रद्धा कपूर के भाई की बढ़ी मुश्किलें, ड्रग केस मामले में पुलिस हिरासत में सिद्धांत कपूर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ED questions Rahul Gandhi : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेसियों का जमकर विरोध प्रदर्शन

Mon Jun 13 , 2022
Polkhol NewsED questions Rahul Gandhi : नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सुबह से ही ईडी पूछताछ कर रही है। इस बीच दोपहर के लंच ब्रेक पर गए राहुल गांधी पहले अपने घर गए और उसके बाद अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने गंगा राम अस्पताल […]
ED questions Rahul Gandhi

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links