A case Of Embezzlement In Laksar : कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, सरकारी धन को गबन करने का है आरोप

Polkhol News

A case Of Embezzlement In Laksar : न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अकोढा कला गांव की पूर्व ग्राम प्रधान आमना बेगम व दो सरकारी कर्मचारी समेत पांच लोगों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर मनरेगा एवं विकास कार्यों में धांधली कर सरकारी धन का गबन किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

A case Of Embezzlement In Laksar : 

A case Of Embezzlement In Laksar

लक्सर निवासी ने दिया था प्रार्थना पत्र : 

लक्सर के अकोढा कला गांव निवासी विकास पंवार एडवोकेट ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गांव की पूर्व ग्राम प्रधान आमना उसके पति सलीम अहमद व पुत्र सनम अहमद उर्फ काला ने सरकारी धन का गबन किया है। इसमें दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए गए है। विकास पंवार ने आरोप लगाया है कि इन पांचों ने मिलकर गांव में कराए गए मनरेगा कार्यों में जमकर धांधली की है। कूट रचना व हेराफेरी कर कागजों में विकास कार्यों को दर्शाया गया है जबकि धरातल पर कार्य नहीं हुए है।

A case Of Embezzlement In Laksar

A case Of Embezzlement In Laksar : आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र सनम अहमद द्वारा ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से कार्य किए जाते रहे है। विकास कुमार ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में पता चला है कि ग्राम प्रधान मां के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटा सरकारी धन का गबन करता था। लेखन एक्सपर्ट से कराई गई जांच में ग्राम प्रधान के पुत्र के फर्जी हस्ताक्षर से कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने आपस में साठगांठ कर गांव में चार तालाबों की खुदाई, सुंदरीकरण आदि कार्यों में लाखों रुपये का घपला किया है।

A case Of Embezzlement In Laksar

A case Of Embezzlement In Laksar : 

प्रार्थना पत्र पर मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधान आमना उनके पति सलीम अहमद, पुत्र सनम अहमद उर्फ काला,व दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश लक्सर कोतवाली पुलिस को दिए गए है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर सेलिब्रिटी ने ट्रेन में बैठे लोगों की लूटी वाहवाही, साड़ी पहनकर कच्चा बादाम सॉन्ग पर किया धांसू डांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kichcha Sudeep VS Ajay Devgan Controversy : किच्चा सुदीप और अजय देवगन विवाद में अब राम गोपाल वर्मा की एंट्री, कहा—साउथ एक्टर्स से जलते हैं बॉलीवुड स्टार्स

Fri Apr 29 , 2022
Polkhol NewsKichcha Sudeep VS Ajay Devgan Controversy : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप में इन दिनों हिंदी भाषा को लेकर जंग छीड़ी हुई है। इस बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है। राम गोपाल वर्मा का कहना हैं […]
Kichcha Sudeep VS Ajay Devgan Controversy

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links